बक्सर में सर्पदंश के बाद किशोरी को झाड़ फूंक कराना पड़ा महंगा, गई जान

शुक्रवार की रात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक किशोरी को विषैले सांप ने डस लिया। घटना शुक्रवार रात की हैं। किशोरी परिजनों के साथ छत पर सो रही थी, इसी दौरान बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे काट लिया। हालांकि, परिजनों उक्त सांप को भी मार दिया

बक्सर में सर्पदंश के बाद किशोरी को झाड़ फूंक कराना पड़ा महंगा, गई जान

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार की रात जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक किशोरी को विषैले सांप ने डस लिया। घटना शुक्रवार रात की हैं। किशोरी परिजनों के साथ छत पर सो रही थी, इसी दौरान बिस्तर में छिपे करैत सांप ने उसे काट लिया। हालांकि, परिजनों उक्त सांप को भी मार दिया, लेकिन इसके बाद इलाज कराने के बजाय किशोरी को लेकर झाड़ फूंक के लिए बकस बाबा के मंदिर चले गए। वहां जाने पर किशोरी की तबीयत और खराब हो गई। सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की पहचान राजपुर निवासी रूस्म हाशमी की पुत्री नगमा परवीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह छत पर सो रही थी, इसी दौरान बिस्तर में छिपे एक विषैले करैत सांप ने उसे डस लिया। हालांकि, यदि घरवाले झाड़ फूंक के बदले उसे सीधे अस्पताल ले गए रहते तो मुमकिन था कि उसकी जान बच जाती है। इसकी जानकारी मिलते ही राजपुर मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह उनके दरवाजे पर पहुंच पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।