Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

सियाराम सिंह चौहान बने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष

चंदौली।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुन्टेड के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर सिंह यादव ने गोकुलपुर निवासी सियाराम सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।

सियाराम सिंह चौहान बने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के मंडल अध्यक्ष

केटी न्यूज़/ चंदौली

चंदौली।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मुन्टेड के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष बृज किशोर सिंह यादव ने गोकुलपुर निवासी सियाराम सिंह चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंडल अध्यक्ष बनने पर जनपद के लोगों ने खुशी जताई। 

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सियाराम सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के संघर्ष की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में किसानों की कई समस्याएं हैं, लेकिन उनके समाधान में शासन और प्रशासन असफल रहे हैं। 

उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन के लोग किसानों के हितों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला भूमि संरक्षण अधिकारी इंजीनियर रामकेश सिंह यादव, बेचू प्रसाद, मैनुद्दीन और कैलाश यादव भी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।