Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

पूर्व विधायक और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाप-बेटा बाल-बाल बचे

बेगूसराय में अपराधियों ने पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे, पीढौली पंचायत के मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप पर दिनदहाड़े फायरिंग की। इस जानलेवा हमले में दोनों बाप-बेटा बाल-बाल बच गए।

पूर्व विधायक और उनके बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाप-बेटा बाल-बाल बचे

केटी न्यूज़ /पटना 

बेगूसराय में अपराधियों ने पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे, पीढौली पंचायत के मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप पर दिनदहाड़े फायरिंग की। इस जानलेवा हमले में दोनों बाप-बेटा बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, यह हमला हाल ही में जेल से रिहा हुए एक शराब माफिया द्वारा किया गया, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है।

यह घटना तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के पिढौली काली स्थान के पास हुई। मुखिया अनुराग प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पता चला कि फोन करने वाला गांव का ही एक अपराधी है। मुखिया उस व्यक्ति से मिलने निकले, तभी चार से पांच अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूर्व विधायक ललन कुंवर भी उनके साथ थे। हालांकि, मुखिया के बॉडीगार्ड की सूझबूझ ने उनकी जान बचा ली।

अपराधियों का कहना था कि पूर्व विधायक ने उन्हें शराब के मामले में जेल भेजा था, लेकिन अब जब वे जेल से बाहर आ गए हैं, तो वे दोनों बाप-बेटा को इसका परिणाम भुगतने के लिए मजबूर करेंगे। घटना के बाद, तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।