Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

सारण जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू, धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

सारण जिले में इस वर्ष के लिए 113248 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 17 किसानों से 92.6 एमटी (926 क्विंटल) धान खरीदी गई है।

सारण जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू, धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

केटी न्यूज़/छपरा

छपरा। खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में धान की अधिप्राप्ति 1 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इस वर्ष 15 फरवरी 2025 तक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी और सीएमआर जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2025 निर्धारित की गई है।

सारण जिले में इस वर्ष के लिए 113248 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 17 किसानों से 92.6 एमटी (926 क्विंटल) धान खरीदी गई है। सामान्य धान का मूल्य ₹2300 प्रति क्विंटल और ग्रेड 'ए' धान का ₹2320 प्रति क्विंटल है। एक रैयत किसान से अधिकतम 250 क्विंटल और गैर रैयत किसान से अधिकतम 100 क्विंटल धान खरीदा जा सकता है। जिले में 247 पैक्स/नगर पैक्स और 11 व्यापार मंडल धान अधिप्राप्ति के लिए चयनित किए गए हैं। 

सीएमआर के लिए 31 राइस मिलों का निबंधन किया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक की, जिसमें पाया गया कि अब तक सिर्फ 1384 किसानों का निबंधन हुआ है, जिसमें 1042 रैयत और 342 गैर रैयत किसान शामिल हैं। इस धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और सभी प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारियों का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश दिया, जब तक निबंधन और अधिप्राप्ति प्रक्रिया में सुधार नहीं होगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए, अन्यथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।