Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

जिलाधिकारी ने लंबित न्यायिक मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने न्यायिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिलाधिकारी ने लंबित न्यायिक मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने न्यायिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि 5 साल से पुराने कुछ मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया है, खासकर बेदखली (धारा 67) और बटवारा (धारा 16) से जुड़े मामले। जनपद में इन मामलों का निस्तारण प्रदेश के निचले 10 जिलों में हो रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन पुराने मामलों का एक महीने के अंदर निस्तारण करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने धारा 67(क) के मामलों को विधि अनुसार निपटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर तीन साल से पुराने मामलों का निस्तारण नहीं होता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

माह के अंत में जिलाधिकारी इन मामलों की समीक्षा करेंगे और अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान नहीं हुआ तो अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायिक कार्यों के निस्तारण पर अधिकारियों का वार्षिक मूल्यांकन किया जाएगा और उसी आधार पर उनकी गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।