Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

टीचर करता था विद्यार्थियों से अश्लील हरकत

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया।स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का खुलासा हुआ है।

टीचर करता था विद्यार्थियों से अश्लील हरकत
Crime

केटी न्यूज़/बिहार 

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया।स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने का खुलासा हुआ है। यह अनैतिक काम कोई और नहीं, बल्कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाला टीचर करता था। मासूम बच्चियों ने तंग आकर अपनी आपबीती परिजनों को बता दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत स्कूल आकर प्राचार्य से की।शिकायत के बाद  कुकृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। 

टीचर करता था विद्यार्थियों से अश्लील हरकत

पूरा मामला जिले के पियर थाना क्षेत्र के एक गांव के स्कूल का  है।मामला गंभीर है।स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर पर आरोप है कि वह पढ़ाई के बहाने कक्षा में बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। आरोपी का नाम मोहम्मद कासिम अंसारी है। वह कक्षा की कई लड़कियों से छेड़छाड़ कर चुका है। परिजनों ने बताया कि बच्चियां डरी हुई हैं। रोते हुए कई बच्चियों ने अपने साथ हुई अमानवीयता की जानकारी दी है। फिलहाल आरोपी का सुराग नहीं है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। स्कूल के प्राचार्य ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। स्कूल के प्राचार्य और संबंधित थाने की पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच हो रही है और दोषी मिलने पर कासिम के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।