Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट,लूट का CCTV वीडियो आया सामने

शनिवार की देर रात बिहार की राजधानी पटना में लाखों की लूट पाट का मामला सामने आया है।पटना के कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट का CCTV वीडियो सामने आया है।

कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट,लूट का CCTV वीडियो आया सामने
Crime

केटी न्यूज़/पटना

 शनिवार की देर रात बिहार की राजधानी पटना में लाखों की लूट पाट का मामला सामने आया है।पटना के कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में लूट का CCTV वीडियो सामने आया है। 1 मिनट 40 सेकंड के CCTV वीडियो में लूट की पूरी घटना कैद हुई है। 

कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट,लूट का CCTV वीडियो आया सामने

वीडियो में 4 अपराधी हथियार लेकर दुकान के अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। दुकान में अपराधियों को आता देख दो महिला स्टॉफ अंदर की तरफ भागती दिख रही हैं।सबसे पहले लुटेरों ने दुकान के कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर अपने कब्जे में लिया। लुटेरों के हाथ में पिस्टल देख कर कर्मचारी डर के मारे भागने लगे।

कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट,लूट का CCTV वीडियो आया सामने

इसके बाद लुटेरे काउंटर से 50 हजार रुपये कैश और करीब 3 लाख के जेवरात दुकान से लेकर बाहर निकल गए। इस बीच मैनेजर आकाश कुमार पीछा करने के लिए अंदर से बाहर भी निकले। वह अपराधियों को रोक नहीं सके। ज्वैलरी शॉप से लाखों का माल लूटने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।

कंकड़बाग इलाके में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट,लूट का CCTV वीडियो आया सामने

घटना के बाद पुलिस की करीब आधा दर्जन टीम रातभर अपराधियों की खोजबीन करती रही। पुलिस की टीम ने कई लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें 4 अपराधियों में से एक का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। वारदात के बाद सभी अपराधी बाइपास रोड की तरफ भागे थे।CCTV फुटेज को जांच के लिए FSL टीम के पास भेजा गया है। ताकि बाइक का नंबर पता चल सके। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।