Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

बिहार सरकार के इन मंत्री को मिली धमकी,गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्हें एक शख्स जिसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया, जान से मारने की धमकी दी है।

बिहार सरकार के इन मंत्री को मिली धमकी,गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने
Crime

केटी न्यूज़/पटना

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्हें एक शख्स जिसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताया, जान से मारने की धमकी दी है। श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने इस मामले में  पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार सरकार के इन मंत्री को मिली धमकी,गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने

श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने धमकी भरे फोन के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया मंगलवार को मेरे मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई बताया। उसने 30 लाख रुपये मांगे।संतोष कुमार सिंह ने कहा कि फोन करने वाले ने उन्हें पैसे भेजने का तरीका भी बताया है।

बिहार सरकार के इन मंत्री को मिली धमकी,गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया सामने

फोन करने वाले ने उन्हें एक बार और फोन किया और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की याद दिलाई। उसने कहा कि पैसे न देने पर मंत्री को उसी तरह जान से मार देगा।महाराष्ट्र में भी एनसीपी के नेता और मशहूर हस्ती बाबा सिद्दीकी की अक्टूबर 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप बिश्नोई गैंग पर लगा है।मंत्री संतोष कुमार सिंह ने धमकी भरा फोन आने के तुरंत बाद डीजीपी को सूचना दी। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।