बहन के चलते अब तुमको जिन्दगी भर मारेंगे,ट्रांसजेंडर दारोगा बनने पर उनके समाज के लोगो ने जताई नाराज़गी

बांका जिले के पंजवारा दारोगा मानवी मधु कश्यप के भाई मुनमुन सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।दारोगा मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा है।

बहन के चलते अब तुमको जिन्दगी भर मारेंगे,ट्रांसजेंडर दारोगा बनने पर उनके समाज के लोगो ने जताई नाराज़गी
Maanvi madhu kashyap

केटी न्यूज़/बांका

बांका जिले के पंजवारा दारोगा मानवी मधु कश्यप के भाई मुनमुन सिंह पर जानलेवा हमला किया गया।दारोगा मानवी मधु कश्यप देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा है।समाज के ही दर्जनभर लोगों ने घर में घुसकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

पीड़ित ने बताया कि घटना 26 सितंबर की सुबह साढ़े 9 बजे की है।समाज के दस-पन्द्रह लोग जबरन घर में घुस गए।घर में घुसकर इतना मारे कि कान से सुनाई देना बंद हो गया। जब हमने पीटने का कारण पूछा तो कहने लगे कि समाज में अब किसी का ना तो शादी-वियाह नहीं होगा। 

समाज के लोग कहने लगे कि तुम्हारी बहन दारोगा बनके पूरा सोसाइटी को खराब कर दिया है। बहन के चलते अब तुमको जिन्दगी भर मारेंगे। मां-बहन को ताना सुनना पड़ेगा। यहां तक कहा गया कि थाने पर कंप्लेन करने जाओंगे तो और मारेंगे। अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद मुनमुन सिंह ने पंजवारा थाने में 10-15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस इसे जमीन विवाद बता रही है। पंजवारा थाने के थानाध्यक्ष ने कहा है कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है दोनों पक्षों की तरफ से थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।