Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच
Keshav Times

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत

बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचा दिया।बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है।सीवान में मौत का यह सिलसिला 14 अक्टूबर को शुरू हुआ था।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत
Crime

केटी न्यूज़/सिवान

बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचा दिया।बिहार के 16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है।सीवान में मौत का यह सिलसिला 14 अक्टूबर को शुरू हुआ था। सारण में जिन लोगों की मौत हुई है, उन सभी ने शराब पी रखी थी। वहीं 44 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।सीवान में 16 और सारण में 6 लोगों की मौत की पुष्टि अभी तक प्रशासन ने की है।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत

मामले में पुलिस ने बताया कि कई लोगों ने 13 अक्टूबर को सीवान के भगवानपुर हाट पाउच वाली शराब पी थी। वहीं कई सप्लायर ने शराब की होम डिलीवरी की थी।सीवान में 17 लोगों का पोस्टमाॅर्टम हुआ। कुछ लोगों का अंतिम संस्कार परिजनों ने पुलिस को बताए बिना ही कर दिया।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत

अब तक शराब के कारण 7 लोगों की आंखों की रोशनी भी जा चुकी हैं। 34 लोगों का इलाज सीवान के सदर हाॅस्पिटल में जबकि 1 व्यक्ति छपरा के हाॅस्पिटल में भर्ती है। वहीं सारण में भर्ती कुछ गंभीर लोगों को पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है।

बिहार में शराबबंदी की फिर उड़ी धज्जियां,16 गांवों में जहरीली शराब के कारण एक महिला समेत 26 लोगों की मौत

दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसआईटी गठितमामले में पुलिस के आला अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए छपरा के मसरख थाने के चौकीदार महेश राय और एएसआई रामनाथ झा को सस्पेंड किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष और एसआई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सारण पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब 8 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।