केटी न्यूज /पटना
वाहन चेकिंग के दौरान पटना में पुलिस के जवान को अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर रोड में दी गई। घटना के बाद अपराधी भाग निकले। दिनदहाड़े पुलिस को गोली मारने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल सिपाही रामावतार है। मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा निजी अस्पताल पहुंचाया गया। रामावतार को गोली घुटने में लगी है। घटना की सुचना मिलते ही अधिकारियो समेत कई थाना की पुलिस पहुंच गई। अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।