शराब की छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओं ने बोला हमला थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

बिहार पुलिस पर शराब माफियाओं ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पुलिस टीम पर हमले में दस से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना बिहार के सुपौल जिले में तेकुना पंचायत के वार्ड नौ इमामपट्टी आदिवासी टोला में हुई है। जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं के झुंड ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

शराब की छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर महिलाओं ने बोला हमला थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल

केटी न्यूज/पटना 

बिहार पुलिस पर शराब माफियाओं ने एक बार फिर कहर बरपाया है। पुलिस टीम पर हमले में दस से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना बिहार के सुपौल जिले में तेकुना पंचायत के वार्ड नौ इमामपट्टी आदिवासी टोला में हुई है। जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर महिलाओं के झुंड ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष सहित 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने आदिवासी टोला से 40 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पत्थरबाजी में एक आदिवासी महिला भी चोटिल हुई है। हमला में सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल थानाध्यक्ष प्रमोद झा को डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आदिवासी टोला में चोरी-छिपे शराब की तस्करी हो रही थी। जिसके बाद पुलिस की टीम बनाकर थानाध्यक्ष प्रमोद झा के नेतृत्व में पुअनि नीरज कुमार आचार्य, अंजली कुमारी, लाला कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी छापेमारी के लिए आदिवासी टोला में पहुंच गयी। वहां पुलिस शराब की खोज करने जूट गयी।

इसी बीच लगभग चालीस के करीब आदिवासी महिलाओं की भीड़ ने पुलिस पर पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। अचानक हमले के लिए पुलिस तैयार नहीं थी। महिलाओं ने पुलिस वाहन सहित दो बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी शैशव यादव ने बताया कि छापेमारी के लिए प्रतापगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गई थी। वहां महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।