Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

मंत्री की बेटी के मुंहबोले भाई की पटना में हत्या

सोमवार को पटना में लॉ के एक छात्र की कॉलेज कैंपस में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।घटना आज शाम पटना लॉ कॉलेज परिसर की है।

मंत्री की बेटी के मुंहबोले भाई की पटना में हत्या
Murder

केटी न्यूज/पटना

सोमवार को पटना में लॉ के एक छात्र की कॉलेज कैंपस में ही पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।घटना आज शाम पटना लॉ कॉलेज परिसर की है। लॉ कॉलेज के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र हर्ष कॉलेज से बाहर आया और अपनी बुलेट स्टार्ट ही कर रहा था कि करीब आधा दर्जन नकाबपोश हमलावर वहां आ गए और हर्ष की पिटाई करने लगे। कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी तो मची लेकिन कोई भी हर्ष को बचाने नहीं आया। हमलावरों के जाने के बाद जब कॉलेज के छात्रों ने जख्मी हर्ष को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी जान चली गई।हर्ष  की मौत की जाँच में जुटी पटना पुलिस अब कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मंत्री की बेटी के मुंहबोले भाई की पटना में हत्या

हर्ष  बीएन कॉलेज का छात्र था और लॉ की परीक्षा देने कॉलेज गया था। परीक्षा देकर वह निकला ही था कि करीब 6 नकाबापोश हमलावार ने उसे घेर कर हॉकी स्टिक और रॉड से मारने लगे। जब वह बेहोश हो गया तो उसे छोड़कर सभी भाग गए। मृतक की पहचान हाजीपुर के रहने वाले हर्ष राज के रूप में हुई। हर्ष के पिता वैशाली के पत्रकार है।हर्ष के मौत को खबर से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई।

मंत्री की बेटी के मुंहबोले भाई की पटना में हत्या

छात्रों के गुस्से को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी को चेक कर हमलावारों का सुराग पाने की कोशिश कर रही है। हर्ष की मौत की खबर पर समस्तीपुर से एनडीए उम्मीदवार और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है की हर्ष उनके भाई के समान था। चुनाव के दौरान वह लगातार उनके साथ प्रचार में था। शांभवी ने हर्ष की तस्वीरें भी शेयर कीं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।