Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो मैसेज

सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार जेडीएस JDS नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना ने वीडियो मैसेज जारी किया है।

बिग ब्रेकिंग-सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो मैसेज
Prajjwal Revanna

बिग ब्रेकिंग-सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो मैसेज

बिग ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/दिल्ली

सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार जेडीएस JDS  नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना ने वीडियो मैसेज जारी किया है।प्रज्वल रेवन्ना  ने वीडियो मैसेज में कहा, 'राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।सुरक्षा कारणों की वजह से परिवार और समर्थकों को मैंने अपना सही ठिकाना नहीं बताया और इसके लिए माफी चाहता हूं।लोकसभा सांसद ने कहा कि हासन में कुछ ताकतें मेरी तरक्की की वजह से परेशान हैं और साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है।मुझे न्यायपालिका और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है।रेवन्ना ने कहा कि मेरे ऊपर राजनीतिक साजिश के तहत आरोप लगाए गए हैं।

बिग ब्रेकिंग-सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो मैसेज

डिप्लोमैट पासपोर्ट का फायदा उठाकर विदेश भागने के आरोपों पर भी रेवन्ना ने जवाब दिया और कहा कि मेरी विदेश यात्रा पहले से ही तय थी।जब 26 अप्रैल को चुनाव हुए, तब तक मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं था।मेरी विदेश यात्राएं पहले से ही तय थीं।मुझे विदेश आने के 2-3 दिन बाद यूट्यूब पर वीडियो के जरिए आरोपों की जानकारी मिली है।मैंने एसआईटी को पत्र लिखकर अपने लिए 7 दिनों का समय मांगा था।

बिग ब्रेकिंग-सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद पहली बार प्रज्ज्वल रेवन्ना ने जारी किया वीडियो मैसेज

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। रेवन्ना ने यह भी कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे और 31 मई को खुद SIT के सामने आएंगे।वीडियो संदेश में परिवार और समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा कि मेरी वजह से उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।