धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आने से महिला की मौत
सिकरौल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की मौत बिजली के करंट की चपेट में आने से हो गई। मृत महिला की पहचान बराढी गांव निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी ऊषा देवी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऊषा देवी अपने घर के बाहर किसी कार्य में व्यस्त थीं, तभी अचानक उनके घर के सामने लगे बिजली के पोल से एलटी (लो टेंशन) तार गिर गया।

केटी न्यूज/नावानगर

वह तार धारा प्रवाहित था, और उसके संपर्क में आने से ऊषा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। इस संबंध में सिकरौल थाना अध्यक्ष रिकेश कुमार ने बताया कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बक्सर भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।