11 हजार वोल्ट लाइन पर काम के दौरान हादसा, मिस्त्री हायर सेंटर रेफर

बासुदेवा थाना क्षेत्र के जीतवाडीह गांव में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब 11 हजार वोल्ट की लाइन पर तार चढ़ाने का काम चल रहा था।घायल की पहचान बासुदेवा बिंद टोली निवासी 24 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मानव बल कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं।

11 हजार वोल्ट लाइन पर काम के दौरान हादसा, मिस्त्री हायर सेंटर रेफर

केटी न्यूज़/नावानगर 

बासुदेवा थाना क्षेत्र के जीतवाडीह गांव में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब 11 हजार वोल्ट की लाइन पर तार चढ़ाने का काम चल रहा था।घायल की पहचान बासुदेवा बिंद टोली निवासी 24 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो मानव बल कर्मी के तौर पर कार्यरत हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खंभे पर चढ़कर काम कर रहे राजेश कुमार का संतुलन उस वक्त बिगड़ गया, जब तार अचानक अनियंत्रित होकर झटका देने लगा। संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और अन्य कर्मियों ने घायल मिस्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नावानगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव रेफर कर दिया। डुमरांव में जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया। बिजली कंपनी के सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लाइन पर कार्य के दौरान हादसा हुआ है। घटना के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों और कर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले सुरक्षा उपकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।