Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

जमीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

जमीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

- पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया पैसा मांगने पर आरोपित दे रहे जान मारने की धमकी, कॉल रिकार्डिंग भी पुलिस को दिया

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के खिरौली निवासी एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर सिमरी थाना क्षेत्र के खरहाटांड़ निवासी एक मां बेटे ने 17.5 लाख रूपए ऐठ लिए, पीड़ित ने उनलोगों को एक ब्लैंक चेक भी दिया है। बावजूद वे न तो जमीन कबाला किए और न ही पीड़ित का पैसा ही लौटाए। पैसा मांगने पर जान मारने की धमकी दे रहे है।

जमीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित बालकृष्ण चौबे ने बताया है कि खरहाटांड की उमा द्विवेदी को पैसे की जरूरत थी तथा पुरैनी मौजा के थाना 169, खाता 31, खेसरा 22 में उसकी पांच कट्ठा जमीन है। उसी जमीन को देने का लालच दिखा उसने अपने बेटे आशीष द्विवेदी पिता स्व. प्रभाकर द्विवेदी के माध्यम से मुझसे पैसा मांगे थे।

जमीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

मैने एक एकरारनामे पर 17 अगस्त 2021 को 17.5 लाख रूपए दिए थे। इसके कुछ दिन के बाद से ही मैं बाकी बचे पैसों को लेकर जमीन को कबाला करने की गुहार लगाने लगा। फरवरी 2022 में उमा ने कहा कि आप पैसों के बदले एक चेक दे दिजीए, मैं जमीन कबाला कर दूंगी। तब मैंने बिना तारीख भरे एक चेक दे दिया। लेकिन इसके बाद वे लोग जमीन को कबाला करने में आनाकानी करने लगे। बाद में मैने उनसे कहा कि जब जमीन नहीं देना है

जमीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने दर्ज कराया एफआईआर

तो मेरे पैसे ही लौटा दिजीए। इसी बात पर आशीष मुझे जान से मारने की धमकी देने लगा और कहा कि तुम पैसा की बात भूल जाओ, नहीं तो जान से हाथ धो दोगे। बालकृष्ण ने बताया है कि उसके पास कॉल रिकार्डिंग मौजूद है तथा वे लोग वर्तमान में बनारस में रह रहे है। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।