14 पुड़िया गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

14 पुड़िया गांजा के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

केटी न्यूज/नावानगर 

सिकरौल थाना क्षेत्र के खंडरीचा गांव से पुलिस ने 14 पुड़िया गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर उक्त गांव निवासी बबलू यादव है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गांजा कारोबारी पुड़िया बनाकर गांव में नशा करने वाले लोगों को बेचता था। जिसकी गुप्त सूचना उन्हें मिली थी। सूचना पर थानाध्यक्ष ने जवानों के साथ छापेमारी किया। छापेमारी में 14 पुड़िया गांजा के साथ कारोबारी को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार कारोबारी से पूछताछ के बाद उसपर प्राथमिकी दर्ज कर के जेल भेज दिया गया है।