मठिला छलका बधार में पानी भरे गड्ढे में गिरी आल्टो कार, बाल-बाल बचे सवार
कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला छलका बाधार में रविवार की देर शाम एक भीषण हादसा होते-होते बच गया। हुआ ये कि बारातियों को लेकर जा रही एक आल्टो कार छलका बधार स्थित सड़क के पुल से अनियंत्रित हो पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे, जो गेट खोल जैसे-तैस पानी से बाहर निकल आए।
केटी न्यूज/डुमरांव
कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला छलका बाधार में रविवार की देर शाम एक भीषण हादसा होते-होते बच गया। हुआ ये कि बारातियों को लेकर जा रही एक आल्टो कार छलका बधार स्थित सड़क के पुल से अनियंत्रित हो पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत कुल तीन लोग सवार थे, जो गेट खोल जैसे-तैस पानी से बाहर निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव से ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। कार में चालक समेत कुल तीन लोग ही सवार थे।

छलका बधार के पास स्थित पुलिया पर संवभवतः सामने से आ रही किसी तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में कार चालक ने संतुलन खो दिया तथा कार पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।इस हादसे में किसी को चोटे नहीं आई है, हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार सवार लोगों में चालक चंदन कुमार मिश्रा पिता रामचंद्र मिश्रा, बक्सर, रोहित पांडेय पिता लक्ष्मण पांडेय तथा मनीष पांडेय पिता बिजेन्द्र पांडेय शामिल है।गौरतलब हो कि मठिला के छलका बधार के पास अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां स्थित पुलिया का रेलिंग लंबे समय से टूट गया है, जिस कारण यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है।

