Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच
Keshav Times

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक और महिला घरेलू हिंसा की भेंट चढ़ गई। पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली घरेलू विवाद देखते ही देखते इतना भयावह रूप ले गया कि पति ने पत्नी की जान ले ली। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के भीतर पनप रही उस हिंसा की तस्वीर है, जो अक्सर घर की चारदीवारी में दबकर रह जाती है।

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

-- औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में पति बना कातिल, घरेलू हिंसा पर फिर उठे सवाल

केटी न्यूज/बक्सर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार की दोपहर एक और महिला घरेलू हिंसा की भेंट चढ़ गई। पति-पत्नी के बीच हुआ मामूली घरेलू विवाद देखते ही देखते इतना भयावह रूप ले गया कि पति ने पत्नी की जान ले ली। यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि समाज के भीतर पनप रही उस हिंसा की तस्वीर है, जो अक्सर घर की चारदीवारी में दबकर रह जाती है।परसिया गांव निवासी सरवन राम और उसकी पत्नी रेखा देवी उम्र 35 वर्ष के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान सरवन राम आपा खो बैठा और गुस्से में आकर उसने घर में पड़ी खाट की लकड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

-- बचाने गई महिलाएं भी बनीं हिंसा का शिकार

घटना यहीं नहीं रुकी। घर से उठती चीख-पुकार सुनकर परिवार की अन्य महिलाएं बीच-बचाव के लिए दौड़ीं। सरवन राम के भाई की पत्नी डिंपल देवी (30 वर्ष) और एक अन्य रिश्ते की बहन ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में अंधे हो चुके आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। डिंपल देवी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

-- एक पल में उजड़ गया परिवार

रेखा देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर घरेलू विवाद इतने खतरनाक मोड़ तक क्यों पहुंच रहे हैं।

-- आरोपी फरार, पुलिस दबिश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

-- घरेलू हिंसा कानून के बावजूद नहीं थम रही घटनाएं

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। कानून, जागरूकता और सामाजिक अभियान होने के बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू हिंसा को “निजी मामला” समझकर नजरअंदाज करना ही ऐसी त्रासदियों की सबसे बड़ी वजह है।पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या एक और मौत के बाद समाज और सिस्टम जागेगा।

घर की चारदीवारी में खून: घरेलू कलह ने ली महिला की जान, बचाने गईं दो महिलाएं गंभीर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।