नवनिर्मित खेल स्टेडियम के दरवाजे का गेट उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव स्थित नवनिर्मित खेल स्टेडियम के पिछले हिस्से के दरवाजे का गेट अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया साथ ही इसके अंदर बने कमरे के कई खिड़कियों को भी तोड़कर नुकसान पहुंचा दिया है। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जहा पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

नवनिर्मित खेल स्टेडियम के दरवाजे का गेट उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/राजपुर  

राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव स्थित नवनिर्मित खेल स्टेडियम के पिछले हिस्से के दरवाजे का गेट अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया साथ ही इसके अंदर बने कमरे के कई खिड़कियों को भी तोड़कर नुकसान पहुंचा दिया है। सुबह इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जहा पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार खीरी गांव स्थित नदी किनारे खेल मैदान बना हुआ है। जिसे मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है।विगत शनिवार की रात कुछ अज्ञात चोरों द्वारा  गेट का दरवाजा चोरी कर लिया गया। रविवार की सुबह जब लोग पहुंचे तो दरवाजा गायब देखे तो आपस मे चोरी की चर्चा करने लगे।

इसकी खबर मुखिया तक पहुंची जहा, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तत्पर है।

इस महीने चोरी की कई बड़ी घटनाओं में पुलिस को सफलता भी हासिल हुई है। कई अन्य जगहों पर हुई चोरी के मामले में भी पुलिस जल्द ही चोरों के नजदीक पहुंचने वाली है।