खेल प्रतिभा को मिला मंच, स्थापना दिवस पर दौड़े सपनों के कदम

जिले के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायत खेल क्लब द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चुन्नी में आयोजित खेल प्रतियोगिता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से मैदान को जीवंत बना दिया।

खेल प्रतिभा को मिला मंच, स्थापना दिवस पर दौड़े सपनों के कदम

केटी न्यूज/चौसा

जिले के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर पंचायत खेल क्लब द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चुन्नी में आयोजित खेल प्रतियोगिता ने ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने न सिर्फ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, बल्कि अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से मैदान को जीवंत बना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत खेल क्लब के अध्यक्ष विनोद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच वीर बहादुर सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश केशरी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की सराहना की।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के लिए दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में बाजी मारी। अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की दौड़ों में छात्राओं ने अपनी गति और आत्मविश्वास का परिचय दिया। वहीं बालक वर्ग में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई।कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति और शिक्षकों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफल रही, जिसने ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति बढ़ते रुझान को भी दर्शाया।