चिलहर में एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को, विधायक करेंगे उद्घाटन
इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर गांव में युवा क्रिकेट क्लब चिलहर के तत्वावधान में 31 मई को शाम 6:30 बजे एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गांव में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटी हुई है।

केटी न्यूज/डुमरांव
इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर गांव में युवा क्रिकेट क्लब चिलहर के तत्वावधान में 31 मई को शाम 6:30 बजे एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर गांव में युवाओं के बीच उत्साह का माहौल है और आयोजन समिति जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटी हुई है।प्रतियोगिता का उद्घाटन राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला द्वारा किया जाएगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में संदेश विधायक राधाचरण सेठ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बक्सर विधायक आनंद मिश्रा मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच महदह और गोपालनगर चकिया के बीच होगा। दूसरा मुकाबला महावीरस्थान और बैरी के बीच खेला जाएगा। तीसरे मैच में उन्वाश और पुरुषोत्तम की टीम आमने-सामने होगी, जबकि चौथा मुकाबला दहिवार और धर्मपुरा के बीच खेला जाएगा।प्रतियोगिता में विजेता टीम को सात हजार रुपये नकद एवं बड़ी ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को साढ़े तीन हजार रुपये एवं छोटी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा क्रिकेट क्लब के संचालक एवं छात्र जदयू नेता उत्तम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मौके पर अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित सिंह सहित गौतम पटेल, अनु गुप्ता, सुमन चौधरी, राहुल पटेल, राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, टिंकू सिंह, बिट्टू रजक, वीरेंद्र सेठ और ज्ञानेन्द्र पांडेय समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

