शिक्षक बनना आसान, खुद को शिक्षक साबित करना कठिन : प्रमोद चौबे

प्रखंड के रामपुर स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अखंड प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक बृज बिहारी सिंह ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

शिक्षक बनना आसान, खुद को शिक्षक साबित करना कठिन : प्रमोद चौबे

--प्रभारी प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड के रामपुर स्थित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक अखंड प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षक बृज बिहारी सिंह ने किया। समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।बताया गया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार चौबे का स्थानांतरण प्रधान शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय ईटाढ़ी में हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर की गई। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें अंगवस्त्र, डायरी, कलम एवं फूल-माला देकर सम्मानित किया।

मौके पर शिक्षकों ने कहा कि प्रमोद चौबे का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अपने संबोधन में प्रमोद कुमार चौबे ने कहा कि शिक्षक बनना आसान है, लेकिन स्वयं को शिक्षक साबित करना कठिन कार्य है। उन्होंने विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।समारोह में संतोष सिंह, मीना कुमारी, नीलम देवी, ममता कुमारी, साजिया चौधरी, हर्मेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, राहुल सिंह, संदीप वर्मा, अजय बच्चन समेत कई शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।