मेहनत और हौसले की मिसाल बनी डुमरांव की मधुबाला, पहली कोशिश में हासिल की 15वीं रैंक

डुमरांव नगर की एक बेटी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नगर के राजगढ़ के पीछे महादेव दत्त की गली निवासी श्री कमलेश कुशवाहा की पुत्री मधुबाला ने अपनी पहली ही कोशिश में 15वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

मेहनत और हौसले की मिसाल बनी डुमरांव की मधुबाला, पहली कोशिश में हासिल की 15वीं रैंक

__ सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर, बेटियों के लिए बनी प्रेरणास्रोत

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव नगर की एक बेटी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। नगर के राजगढ़ के पीछे महादेव दत्त की गली निवासी श्री कमलेश कुशवाहा की पुत्री मधुबाला ने अपनी पहली ही कोशिश में 15वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही परिवार, मोहल्ले और पूरे डुमरांव क्षेत्र में खुशी का माहौल है।मधुबाला की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि यह उन सभी युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता की नई कहानी लिखी है।

परिवार के लोगों के अनुसार मधुबाला बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लगनशील रही हैं। उन्होंने हमेशा अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देते हुए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी की। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि पहली बार में ही उन्होंने शानदार रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।मधुबाला के पिता कमलेश कुशवाहा ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि मधुबाला शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उनकी सफलता ने परिवार के साथ-साथ समाज को भी गौरवान्वित किया है।मधुबाला की सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

शुभकामना देने वालों में श्याम जी गुप्ता, चुनमुन वर्मा, मुखिया सिंह कुशवाहा, संटू मित्रा, अभिषेक रंजन, मनोज कुशवाहा, गुड्डू कुमार, संदीप कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक एवं शुभचिंतक शामिल रहे। सभी ने मधुबाला के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि डुमरांव के लिए गर्व का विषय है।लोगों का कहना है कि मधुबाला जैसी बेटियां समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती हैं। उनकी सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मधुबाला की इस उपलब्धि ने डुमरांव की प्रतिभा को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।