आकाशीय बिजली गिरने से ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त, बड़ा हादसा टला

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैजनाथपुर डेरा स्थित एक ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त हो गई। घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आकाशीय बिजली गिरने से ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त, बड़ा हादसा टला

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैजनाथपुर डेरा स्थित एक ईंट भट्ठे की चिमनी ध्वस्त हो गई। घटना के समय क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार बैजनाथपुर डेरा निवासी मोनु तिवारी के जय चिमनी ईंट भट्ठे पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली सीधे भट्ठे की ऊंची चिमनी पर गिरी, जिससे चिमनी ऊपर से नीचे तक फटकर धराशायी हो गई।घटना के समय भट्ठे पर कार्यरत मजदूर और अन्य लोग सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसे ईश्वर की कृपा बताते हुए बड़ी जनहानि टलने पर राहत जताई।चिमनी गिरने से भट्ठा संचालक को लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों एवं ऊंचे ढांचों से दूर रहने की अपील की है।