राजपुर ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव- पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर

राजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने व्यवहार न्यायालय बक्सर के सीजेएम कोर्ट में कर दिया।

राजपुर ट्रिपल मर्डर: मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव- पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने  बक्सर कोर्ट में किया सरेंडर

केटी न्यूज/बक्सर

राजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव व बटेश्वर यादव ने व्यवहार न्यायालय बक्सर के सीजेएम कोर्ट में कर दिया। उन्हें अधिवक्ता धीरज कुमार ठाकुर के द्वारा सोमवार को सुबह सीजेएम द्ववेश कुमार के कोर्ट में आत्मसमर्पण कराया।  24 मई की सुबह अहियापुर में पूर्व जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज यादव व पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए गांव के एक परिवार के सदस्यों को घेरकर गोलीबारी की थी। इस घटना में जहां तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। सके पहले पुलिस ने दो दिन तक अहियापुर स्थित मनोज मनोज व संतोष यादव के तिमंजिले मकान को तोड़ा था व संपति को जब्त किया था। बता दें कि अहियापुर गांव में चुनावी रंजिश व वर्चस्व की जंग में दबंगों ने खून की होली खेली थी। इस दौरान मनोज यादव व संतोष यादव ने अपने गुर्गो के साथ सुबह में नहर पुल पर बैठे पीड़ित परिवार के लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था। इस घटना में अहियापुर निवासी बिरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह व विनोद सिंह की मौत हो गई थी, जबकि गोलीबारी के शिकार अमित उर्फ मंटू यादव व पूजन सिंह उर्फ पूंज अभी भी वाराणसी में इलाजरत है तथा जीवन व मौत से जूझ रहे है। बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि तीनों मुख्य आरोपी बक्सर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिये है। पुलिस के द्वारा लगातार जारी कुर्की व छापेमारी के दबाव में आकर तीनों नामजद मुख्य आरोपियों ने सरेंडर किया है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

खबर का अपडेट जारी है................