एमडीजे पब्लिक स्कूल में सीबीएसई टॉपर्स सम्मानित, टॉप-3 को 11वीं-12वीं में मुफ्त शिक्षा
एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।
केटी न्यूज/नावानगर
एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह, वॉल क्लॉक, कॉपी और कलम देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। डॉ. नंद कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। इस वर्ष कुल 315 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। इनमें 173 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। शेष विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की। उन्होंने सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जीवन के हर क्षेत्र में अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

