नेपाल पर भारी पड़ा बिहार, खीरी मैदान में फुटबॉल फाइनल का रोमांच चरम पर

राजपुर प्रखंड के खीरी उच्च विद्यालय खेल मैदान में जय मां काली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बिहार और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बिहार ने नेपाल को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

नेपाल पर भारी पड़ा बिहार, खीरी मैदान में फुटबॉल फाइनल का रोमांच चरम पर

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर प्रखंड के खीरी उच्च विद्यालय खेल मैदान में जय मां काली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को बिहार और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बिहार ने नेपाल को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल मैच का उद्घाटन बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, पूर्व विधायक विश्वनाथ राम तथा नगर परिषद अध्यक्ष कमरुन निशा ने संयुक्त रूप से किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

रेफरी संतोष पाण्डेय, पप्पू सिंह और मुन्ना सिंह की देखरेख में निर्धारित 90 मिनट का खेल शुरू हुआ।पहले हाफ में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। मुकाबले के अंतिम क्षणों में नेपाल की टीम ने शानदार गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि दूसरे हाफ की शुरुआत से ही बिहार ने आक्रामक रणनीति अपनाई और लगातार दबाव बनाया। इसका परिणाम यह हुआ कि बिहार ने दो ताबड़तोड़ गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली, जो अंत तक कायम रही।

विजेता टीम को सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही। वहीं उपविजेता नेपाल टीम को पूर्व विधायक विश्वनाथ राम ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, इससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीरबल कुमार और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सुनील कुमार को दिया गया। आयोजन की सफलता में अध्यक्ष धनजी तिवारी सहित पूरी आयोजन समिति की सराहनीय भूमिका रही।