होली में हुड़दंग पर सख्ती, अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात-थानाध्यक्ष

होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर नावानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान सामाजिक समरसता को मजबूत करना और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ करने और पुराने मनमुटाव भुलाने का अवसर है। ऐसे में सभी लोग संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें।

होली में हुड़दंग पर सख्ती, अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात-थानाध्यक्ष

केटी न्यूज/नावानगर

होली पर्व को सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर नावानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान सामाजिक समरसता को मजबूत करना और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली आपसी रिश्तों को प्रगाढ़ करने और पुराने मनमुटाव भुलाने का अवसर है। ऐसे में सभी लोग संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और लगातार गश्ती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। डीजे संचालन, जुलूस और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि क्षेत्र की शांति और सौहार्द बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि होली को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाया जाएगा। मौके पर रुपसागर के पूर्व मुखिया पंकज सिंह, वर्तमान मुखिया ब्रिज कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इजाजूल, मनोज सिंह, सुनील सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग थे।