Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

- डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक, दिए कई आवश्यक निर्देश

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

केटी न्यूज/बक्सर

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जिला सड़क सुरक्षा समिति, भूमि विवाद, विधि व्यवस्था, मद्य निषेध, खनन, लोक शिकायत एवं लोक सेवा केंद्र की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

बैठक के दौरान डीएम एसपी ने भू समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद से संबंधित आवेदन की प्रविष्टि एवं निष्पादन की स्थिति का थानावर विस्तार से समीक्षा किया। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक शनिवार को भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

जिले के प्रमुख चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाने कास निर्देश

बैठक मंे डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार को निर्देश दिया कि अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से समन्वय स्थापित करते हुए प्रमुख चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि हटाए गए अतिक्रमण वाले स्थान पर पुनः अतिक्रमण करने वाले पर प्राथमिक दर्ज कर उनपर उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

उत्पाद अधीक्षक तथा बक्सर व डुमरांव के खान निरीक्षक से शो कॉज

मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान अवैध शराब की जप्ती में अपेक्षित प्रगति नहीं होने मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया। जबकि प्रकार खनन विभाग के द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों की जप्ती में अपेक्षित प्रगति प्राप्त नहीं होने के कारण खान निरीक्षक बक्सर एवं डुमरांव से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

साथ ही अवैध शराब के परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर सतत निगरानी रखने के लिए वीर कुंवर सिंह सेतु पुल चेक पोस्ट एवं टोल प्लाजा पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। जबकि वीर कुंवर सिंह सेतु पुल पर अब तक चेक पोस्ट का निर्माण नहीं होने पर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर से स्पष्टीकरण देने को कहा गया।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

आईटीआई की टूटी चाहरदीवारी का निर्माण नहीं होने से डीएम नाराज

जेल पईन रोड निर्माण के दौरान आईटीआई की चहारदीवारी टूट गया था। बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी अभी तक मरम्मती कार्य नहीं कराया गया है। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई और कहा कि इस लापरवाही से आईटीआई की संपत्ति चोरी होने की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार निर्देश देने के बावजूद अभी तक चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया है। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल बक्सर से स्पष्टीकरण करने का निर्देश डीएम ने दिया।

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

निर्धारित समय के अंद हो आवेदनों का निष्पादन

लोक सेवा केंद्र की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को ससमय आवेदन निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को ऑफलाइन के माध्यम से भी आवेदन लेने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी आवेदक को ऑफलाइन आवेदन देने में कोई समस्या उत्पन्न हो रही है

चौक चौराहों तत्काल हटाए अतिक्रमण, दोषियों पर दर्ज कराए एफआईआर - डीएम

तो इस संबंध में समस्या के निराकरण के लिए लोक सेवा केंद्र के मुख्य द्वार पर पदाधिकारी एवं संबंधित अंचलाधिकारी का नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया गया। नीलाम पत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान करें। अपर समाहर्ता, बक्सर को निर्देशित किया गया की साप्ताहिक एवं पाक्षिक रूप से नीलाम पत्र के सभी लिपिक के कार्यों की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।