Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

सिमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का बुधवार को जिलाधिकारी साहिला द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

-- सड़क, स्वास्थ्य, पुल निर्माण और जनसमस्याओं की गहन समीक्षा

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का बुधवार को जिलाधिकारी साहिला द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10.30 बजे पुराना भोजपुर-सिमरी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य से की।

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं मानकों की बारीकी से जांच की और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिमरी का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के साथ किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा एवं चिकित्सीय व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।पूर्वाह्न 11.30 बजे जिलाधिकारी सिमरी प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रखंड के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को क्रमवार सुना। उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

सिमरी प्रखंड में डीएम साहिला का योजनाओं का व्यापक निरीक्षण

इसके बाद डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 922 से उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 को जोड़ने वाले गंगा नदी पर निर्मित ज्ञानेश्वर मित्र सेतु पुल संख्या 82 के आगे तक पथ निर्माण कार्य के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पथ निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा सिमरी तिलक राय के हटा थाना पुलिस बल मौजूद रही। जिला पदाधिकारी के इस दौरे से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है और आम जनता में संतोष देखा गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।