डुमरांव में एकलव्य आवासीय कबड्डी चयन ट्रायल संपन्न, 101 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में एकलव्य आवासीय कबड्डी खेल चयन ट्रायल का आयोजन डुमरांव स्थित प्लस टू सीपीएस विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डुमरांव में एकलव्य आवासीय कबड्डी चयन ट्रायल संपन्न, 101 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में एकलव्य आवासीय कबड्डी खेल चयन ट्रायल का आयोजन डुमरांव स्थित प्लस टू सीपीएस विद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस चयन प्रक्रिया में कुल 101 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 78 बालक एवं 23 बालिका खिलाड़ी शामिल रहे। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, ताकत, तकनीक और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करते हुए योग्य प्रतिभाओं को चिन्हित किया।

आयोजन को सफल बनाने में मो मुस्लिम, धर्मेंद्र आदित्य, कृष्ण बिहारी, राकेश कुमार (शिक्षक शिक्षा), महेश कुमार (बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना) तथा Md इस्राफील (कबड्डी कोच) की अहम भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के समन्वित प्रयास से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।चयन ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी से कम नहीं हैं।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का यह प्रयास राज्य के ग्रामीण एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन भी प्राप्त होता है।स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए सकारात्मक कदम बताया।