Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

खिड़की का ग्रिल काटकर घर के अंदर घुसे चोर लाखों का आभूषण उठाया

खिड़की का ग्रिल काटकर घर के अंदर घुसे चोर लाखों का आभूषण उठाया
जांच करते पुलिस अधिकारी

केटी न्यूज/गाजीपुर

जिले के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के टौंगा गांव में बीते बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने प्रीति पत्नी प्रभाष उपाध्याय के घर के पिछले हिस्से में खिड़की के लोहे का ग्रिल काटकर घर के अंदर कमरे में प्रवेश कर गए। फिर बक्सा, अटैची सहित गोदरेज की आलमारी तोड़कर उसमें रखे सोने के पांच भर की चार अगूंठी, एक हार, दो चैन, दो नाक की बिछिया, कान का दो झूमका आदि सोने के लाखों का आभूषण ले गए। इसके अलावा चार बेशकीमती साडी व गोल्लक में रखा दो हजार नगदी लेकर चोर पुन: खिड़की के सहारे फरार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को भोर में करीब तीन बजे हुई। देखा कि खिड़की का ग्रिल काटा गया है और कमरे के अंदर पूरा समान विखरा पडा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकट्ठी हो गई।

पीड़ित प्रीति उपाध्याय ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर गाजीपुर रहती हैं। सूचना पर वह गुरुवार को गांव पहुंची थी। बताया कि इस चोरी में करीब तीन लाख के आभूषण अज्ञात चोरों के द्वारा ग्रिल काटकर चोरी किया गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी, डायल 112 के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।उधर पीड़ित प्रीति उपाध्याय ने थाने में कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। इस संम्बध में थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।