Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

फांसी ! रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत

फांसी ! रहस्यमय परिस्थिति में विवाहिता की हुई मौत

केटी न्यूज/ गाजीपुर

गाजीपुर-बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकबेनी रामपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मायके पक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तहरीर देंगे। चकबेनी रामपुर निवासी कल्पू चौहान के बेटे सचिन की शादी 2017 में मऊ के रानीपुर स्थित इटौरा निवासिनी मनीता चौहान 23 पुत्री मंगरु चौहान से हुई थी।

मनीता ने बीएससी करने के बाद जेएनएम की पढ़ाई भी की थी और लोगों के अनुसार, अगले माह उसकी नौकरी भी लगने वाली थी। जबकि सचिन सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। त्योहार होने के चलते वो बीते 22 अक्टूबर को घर आया था। सचिन की बड़ी भाभी और मनीता यहीं पर रहते थे। सचिन ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग खेत पर गए थे। इस बीच न जाने कब मनीता ने टीनशेड के नीचे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। दोपहर करीब तीन बजे जब सभी घर पहुंचे, तो घटना देख चीख पुकार मच गई। तत्काल उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि अगर मायका पक्ष तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।