Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

इश्क में नाकाम युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग

इश्क में नाकाम युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग

पुलिस व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी

केटी न्यूज/ गाजीपुर

अपनी प्रेमिका का प्यार पाने में नाकाम एक दिल जले आशिक ने देर शाम गंगा नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज पवन यादव ने स्थानीय गोताखोरों से उनकी तलाश शुरू कराई। लेकिन युवक का कहीं अता- पता नहीं चला। चंदौली के सकलडीहा निवासी दीपक सोनकर (22) पुत्र सुरेश सोनकर बाइक से सैदपुर नदी पर बने पुल पर आया था। बताया जा रहा है कि उसने कूदने के पूर्व आत्महत्या करने की बात का वीडियो भी बनाया है, हालांकि अभी वीडियो की बात पुष्ट नहीं हो सकी है। इसके बाद वो नदी में कूद गया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने तत्काल गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराया, लेकिन पानी ज्यादा होने के चलते उसका घंटों तक कुछ पता नहीं चल सका। उधर घटना के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई, लेकिन घर में कोहराम मच गया। सभी रोते -बिलखते पुल पर पहुंचे।  बता दें कि युवक एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन वह किसी और की हो गई। इससे आहत हो तथा संबंध खत्म होने के दुःख में युवक ने आत्महत्या का निर्णय लिया और गंगा नदी के पुल पर पहुंच गया। वहां खुद का वीडियो बनाने के बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद भी अभी तक युवक का कहीं पता नहीं चल सका है। खोजबीन जारी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।