Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

केटी न्यूज/जौनपुर

 मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव में जमीनी विवाद सुलझाने गए राजस्व विभाग की टीम व चकबंदी अधिकारियों के सामने पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल हो गया। भारी शोर शराबा व धक्का मुक्की हुई। ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीणों ने पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनके परिवार पर जमीन कब्जा करने का आरोप तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुट गई है। जमीनी विवाद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व डीजीपी जगमोहन का परिवार सोमवार को एक बार फिर विवादों में घिर गया।

पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

ग्रामीणों की शिकायत पर आज राजस्व विभाग और चकबंदी अधिकारी पुलिस टीम के साथ गांव के पंचायत भवन पहुंचकर शिकायत की जांच कर रही थी। आरोप है कि ग्रामीण अपनी अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे उसी समय पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच ग्राम प्रधान चन्द्रेश गुप्ता से कहासुनी शुरू हो गई जिसके चलते हंगामा होने लगा।

पूर्व डीजीपी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज

मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करके मामला शांत कराया । सूचना मिलते ही एसडीएम मछलीशहर मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर पुनः जांच और पैमाइश शुरू कराया। हंगामा व ग्रामप्रधान समेत कई ग्रामीणों ने पूर्व डीजीपी पर कालर पकड़ने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मछलीशहर के सीओ अतर सिंह ने पूरे मामले की जनकारी देते हुये बताया कि जगमोहन यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।