Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

इटाढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शनिवार शाम से लापता 18 वर्षीय उपेंद्र चौधरी का शव रविवार की सुबह नेटुआ वीर बाबा के समीप बधार में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सुनसान इलाके में शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

__ शनिवार शाम घर से निकला था उपेंद्र, रविवार सुबह नेटुआ वीर बाबा के पास मिला शव; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

केटी न्यूज/बक्सर।

इटाढ़ी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शनिवार शाम से लापता 18 वर्षीय उपेंद्र चौधरी का शव रविवार की सुबह नेटुआ वीर बाबा के समीप बधार में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। सुनसान इलाके में शव मिलने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को बधार में फेंके जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान इटाढ़ी निवासी स्व. पारस चौधरी के पुत्र उपेंद्र चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उपेंद्र शनिवार की शाम से घर से लापता था। काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार को करीब 11 बजे परिजन पुलिस को सूचना देने की तैयारी में थे, तभी बधार में एक युवक का शव पड़े होने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान उपेंद्र के रूप में की।

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

__ सुनसान बधार में शव मिलने से बढ़ा संदेह

युवक का शव घर से दूर बधार में मिलने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। परिजनों ने आशंका जताई कि उपेंद्र के साथ कोई अनहोनी हुई है और उसकी हत्या के बाद शव को सुनसान स्थान पर लाकर फेंका गया है। पुलिस फिलहाल इन आशंकाओं को जांच के दायरे में रखकर आगे बढ़ रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक वहां कैसे पहुंचा।

__ फोरेंसिक टीम ने खंगाला घटनास्थल

सूचना मिलते ही इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

__पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ा सवाल युवक की मौत के कारण को लेकर है। क्या उसकी मौत किसी हादसे में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है, इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों से मिलेगा। पुलिस युवक के शनिवार शाम से लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

__ परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

उपेंद्र दो भाइयों में छोटा था और पढ़ाई करता था। उसका बड़ा भाई ट्रैक्टर चलाने के साथ खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उपेंद्र की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल है।इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। फोरेंसिक टीम से घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। युवक की मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

लापता होने के अगले दिन बधार में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।