केसठ में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर जोरदार विरोध

प्रखंड में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केसठ बस स्टैंड के पास केसठ कोरानसराय मुख्य मार्ग और वासुदेवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

केसठ में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर जोरदार विरोध

केटी न्यूज/केसठ  

प्रखंड में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केसठ बस स्टैंड के पास केसठ कोरानसराय मुख्य मार्ग और वासुदेवा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण की आड़ में गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के खिलाफ एक साजिश है। स्थानीय प्रशासन द्वारा समझाने के कई प्रयासों के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर अविलंब रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू सिंह, मुख्तार यादव, मंजीत कुमार, एकरार अहमद, जितेंद्र पहलवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।