बक्सर को मिली 982 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट-IV (बीएसएचपी-IV) के तहत बक्सर जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य कैबिनेट से 982.58 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद जिले में विकास की नई उम्मीद जगी है। इस स्वीकृति पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तथा राज्य मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे बक्सर सहित पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

--शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले — “4 लाख जनता के विश्वास का कर्ज विकास से चुकाऊंगा”
केटी न्यूज/बक्सर
बिहार स्टेट हाईवे प्रोजेक्ट-IV (बीएसएचपी-IV) के तहत बक्सर जिले की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राज्य कैबिनेट से 982.58 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद जिले में विकास की नई उम्मीद जगी है। इस स्वीकृति पर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन तथा राज्य मंत्रिपरिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे बक्सर सहित पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।कैबिनेट द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में ब्रह्मपुर–कोरान सराय–इटाढ़ी–बक्सर पथ तथा उजियारपुर–कुकराहा–जमुहा–इंदौर–समदा पथ शामिल हैं। इन दोनों सड़कों की कुल लंबाई 80.728 किलोमीटर है।

सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से बक्सर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क व्यवस्था और मजबूत होगी।शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोग बेहतर सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार ने गंभीरता से पूरा करने का कार्य किया है। सड़क परियोजना पूरी होने के बाद ब्रह्मपुर, कोरान सराय, इटाढ़ी और बक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि इस परियोजना से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को भी बेहतर यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।मंत्री ने कहा, “बक्सर की करीब 4 लाख जनता ने जो स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसका कर्ज मैं विकास कार्यों के माध्यम से चुकाने के लिए सदैव तत्पर हूं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही मेरा संकल्प है।”उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गांव से लेकर शहर तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आने वाले समय में बक्सर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार विकास और सुशासन के नए दौर की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

