Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

मंदिर के पास तथा सड़क किनारे खुले में मांस मछली बिक्री पर रोक लगाने के लिए वार्ड पार्षद ने की मांग

मंदिर के पास तथा सड़क किनारे खुले में मांस मछली बिक्री पर रोक लगाने के लिए वार्ड पार्षद ने की मांग

- वार्ड छह के पार्षद है धनंजय पांडेय

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव नगर परिषद के वार्ड छह के पार्षद तथा नया भोजपुर निवासी धनंजय पांडेय ने डुमरांव एसडीओ को पत्र लिख उनसे नया भोजपुर के गोरया बाबा मंदिर के पास तथा गांव के अन्य सड़को के किनारे खुले में मांस, मछली तथा मुर्गा काटे जाने का विरोध जताया है। उन्होंने एसडीओ से इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है और बताया कि मांस मछली विक्रेता इसे काटने के बाद जो शेष भाग जैसे पंख, पैर, हड्डी आदि बच जाता है उसे या तो नालियों में फंेक रहे है या फिर सड़क किनारे यूं ही छोड़ रहे है। जिससे गंदगी व बदबू का सामना ग्रामीणों को करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया है कि मांस मछली विक्रेताओं की हरकतों से ग्रामीणों तथा मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

डुमरांव में भी सड़को के किनारे काटे जाते है मांस मछली

मंदिर के पास तथा सड़क किनारे खुले में मांस मछली बिक्री पर रोक लगाने के लिए वार्ड पार्षद ने की मांग

बता दें कि यह समस्या सिर्फ नया भोजपुर गांव की नहीं बल्कि अनुमंडल मुख्यालय की भी है। शहर के कई जगहों पर सड़क किनारे मांस मछली को काटकर बिक्री किया जाता है। जिन जगहों पर मांस मछली बेचा जाता है उसके आस पास दूर तक पंख, खून के छींटे, मांस के टुकड़े आदि गिरे रहते है। जिससे वैसे लोग जो मांसाहारी नहीं है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि डुमरांव के स्टेशन के पास स्थित पंचमंदिर से थोड़ी दूर पर स्थित महाराजा पेट्रोल पंप के पास पिछले कुछ वर्षों से सड़क के दोनों किनारे मांस मछली की बिक्री की जाती है। जिससे मंदिर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे शहर के आधा दर्जन जगहों पर खुले में मांस मछली बेचा जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।