केटी न्यूूज/चौसा
अभी हाल ही जमानत पर छूटकर आये किसान नेता रामप्रवेश यादव को राजपुर पुलिस ने मुफस्सिल थाने से गिरफ्तार कर लिया। जिसे पुलिस पटना एडीजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
बताया जाता है कि उनके ऊपर आर्थिक इकाई के मामले केस चल रहा था। इस मामले में भी वे जमानत पर थे। लेकिन, उनका जमानत टूट गया था। इसी मामले में न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
जबकि, रामप्रवेश यादव रविवार को मुफस्सिल थाने पर अपनी वाहन का जमानत कराने पहुंचे थे। उसी दौरान राजपुर पुलिस थाने पहुंच उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रामप्रवेश ने बताया कि वे किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ेगा पीछे नही हटेंगे।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।