Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

बासुदेवा थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों से कुल चार लाख रुपए बरामद किए हैं। यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के तहत सतर्कता बरतते हुए की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि थाना परिसर के समीप वाहन जांच के क्रम में एक थार और एक ब्रेजा कार को रोका गया।

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

आचार संहिता के तहत की गई कार्रवाई, दो युवकों से पूछताछ जारी

केटी न्यूज़। नावानगर

बासुदेवा थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो वाहनों से कुल चार लाख रुपए बरामद किए हैं। यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता के तहत सतर्कता बरतते हुए की गई। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि थाना परिसर के समीप वाहन जांच के क्रम में एक थार और एक ब्रेजा कार को रोका गया।

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से दो-दो लाख रुपए नकद मिले। थार में सवार व्यक्ति की पहचान रोहतास जिले के अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई, जबकि ब्रेजा कार चला रहे युवक की पहचान औरंगाबाद जिले के शंकर कुमार के रूप में की गई है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे व्यापारी हैं और डुमरांव से बिक्रमगंज की ओर वसूली की गई राशि लेकर लौट रहे थे। हालांकि, पुलिस के समक्ष कोई संतोषजनक दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद आचार संहिता के प्रावधानों के तहत नकदी रुपए को जब्त कर ली गई।

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त राशि की सूचना संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी को दी गई है। दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है ताकि राशि के स्रोत और उपयोग की जानकारी स्पष्ट हो सके। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान किसी भी संदिग्ध धनराशि की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

थार और ब्रेजा कार से पुलिस ने 4 लाख रुपए किए जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।