Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव पंचायत के सरपंच तथा स्थानीय गांव निवासी उमेश यादव के भतीजे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर देशी कट्टा तान दिया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। इधर पीड़ित पक्ष उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जब वापस गांव लौट रहा था तो एकौनी साइफन के पास सरपंच समर्थकों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की पिटाई कर उनके हाथ तोड़ दिए। इस दबंगई से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

-- मध्य रात्रि तक चलते रहा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव पंचायत के सरपंच तथा स्थानीय गांव निवासी उमेश यादव के भतीजे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर देशी कट्टा तान दिया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया। इधर पीड़ित पक्ष उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा जब वापस गांव लौट रहा था तो एकौनी साइफन के पास सरपंच समर्थकों ने दूसरे पक्ष के दो लोगों की पिटाई कर उनके हाथ तोड़ दिए। इस दबंगई से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। 

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

मिली जानकारी के अनुसार अटांव निवासी वृज कुमार यादव शुक्रवार की सुबह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित अपनी विधवा बहन के ससुराल में हुए विवाद के निपटारे के लिए जा रहा था। उसके साथ गांव के ही तुफान यादव पिता सुरेन्द्र यादव, लालू यादव पिता उमेश यादव तथा अमरजीत यादव पिता अशोक यादव थे। पीड़ित का कहना है कि जिस घर में मेरी बहन का सुसराल है उसी घर में लालू यादव की शादी भी हुई है। 

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

तीनों मेरे साथ जैसे ही हाई स्कूल के पास स्थित गुमटी के पास पहुंचे कि अमरजीत यादव अपने कमर से कट्टा निकालकर मेरे साथ हाथापाई करने लगा तथा कट्टा तूफान यादव को दे दिया, जबकि तूफान ने उक्त कट्टा लालू यादव को दिया तथा लालू उस कट्टे को मेरे उपर तान दिया। अपने उपर कट्टा तानते देख मैं चिल्लाने लगा, जिसके बाद आस पास में मौजूद ग्रामीण उसे पकड़ लिए तथा मेरे अलावे अटांव डेरा निवासी प्रमोद यादव व बिरेन्द्र यादव समक्ष पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने तूफान को गिरफ्तार कर लिया। 

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

वहीं पीड़ित पक्ष इस मामले में डुमरांव थाने से एफआईआर दर्ज करा देर रात अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान एकौनी साइफन के पास पहले से घात लगाए बैठे सरपंच के अन्य पुत्र तथा उसके समर्थकों ने राजू यादव व महेश यादव को पकड़ पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों का हाथ टूट गया है। इस मामले में पीड़ित महेश यादव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अटांव सरपंच का भतीजा कट्टा के साथ गिरफ्तार, पकड़वाने वालों को सरपंच समर्थकों ने पीटा

पुलिस ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, इस घटना से अटांव गांव में गुटीय संघर्ष चरम पर पहुंच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।