आईईएसएम के आग्रह पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बक्सर आने का दिया आश्वासन

बक्सर जिले के पूर्व सैनिकों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है। बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर के आग्रह पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बक्सर आने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस खबर के सामने आते ही जिले सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस आशय की जानकारी आईईएसएम बक्सर के उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने दी है।

आईईएसएम के आग्रह पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बक्सर आने का दिया आश्वासन

-- पूर्व सैनिकों में खुशी की लहर, सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर जिले के पूर्व सैनिकों के लिए यह खबर किसी उत्सव से कम नहीं है। बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर के आग्रह पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बक्सर आने का सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस खबर के सामने आते ही जिले सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले हजारों पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस आशय की जानकारी आईईएसएम बक्सर के उपाध्यक्ष विद्यासागर चौबे ने दी है।उन्होंने बताया कि आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन एवं मुंडेश्वरी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मेजर पी. के. पाण्डेय ने रक्षा मंत्री के नाम पत्र के माध्यम से भारतीय सेना और सैनिकों के लिए किए गए उनके सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की।

पत्र में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने, सैनिकों से जुड़े वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए स्पर्श सेंटर की स्थापना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वयं जाकर सैनिकों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाने जैसे कार्यों को ऐतिहासिक बताया गया।डॉ. पाण्डेय की पहल पर बक्सर जिले के पूर्व सैनिकों की ओर से रक्षा मंत्री को सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भेजा गया। यह पत्र पीसीडीए अधिकारी मनोज सिंह एवं लेफ्टिनेंट कामेश्वर पाण्डेय द्वारा स्वयं रक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें सौंपा गया। पत्र को पढ़ने के बाद रक्षा मंत्री ने बक्सर आने के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिससे पूर्व सैनिकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

रक्षा मंत्री के बक्सर आगमन की खबर जिले के लगभग दस हजार पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं में सुनामी की तरह फैल गई। खुशी का आलम यह रहा कि न सिर्फ बक्सर, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और पूरे बिहार के सैनिक संगठन भी इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। सभी को अब बेसब्री से रक्षा मंत्री की बक्सर यात्रा की तिथि और समय की घोषणा का इंतजार है।पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि यदि रक्षा मंत्री बक्सर आते हैं तो यह जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा और इससे सैनिकों का मनोबल और अधिक ऊंचा होगा। सभी सैनिकों और वीरांगनाओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।