नये साल में चला तबादला एक्सप्रेस, बक्सर के पांच थानाध्यक्ष बदले, एसपी के अनुशंसा पर डीआईजी ने किया फेरबदल

नये साल में पुलिस महकमा ने तबादला एक्सप्रेस चलाया है। बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुशंसा पर सोमवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने जिले के पांच थानाध्यक्षों को बदल, उनके जगह पुलिस केन्द्र में तैनात पांच पदाधिकारियों को कमान सौंपी है।

नये साल में चला तबादला एक्सप्रेस, बक्सर के पांच थानाध्यक्ष बदले, एसपी के अनुशंसा पर डीआईजी ने किया फेरबदल

-- औद्योगिक, अनुसूचित जाति/जनजाति, धनसोई, नावानगर व कृष्णाब्रह्म थानों को मिले नये थानाध्यक्ष

केटी न्यूज/बक्सर

नये साल में पुलिस महकमा ने तबादला एक्सप्रेस चलाया है। बक्सर एसपी शुभम आर्य के अनुशंसा पर सोमवार को शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने जिले के पांच थानाध्यक्षों को बदल, उनके जगह पुलिस केन्द्र में तैनात पांच पदाधिकारियों को कमान सौंपी है। डीआईजी द्वारा जारी सूची के अनुसार बक्सर औद्योगिक थाने के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष संजय कुमार-2 को औद्योगिक थाने से हटा पुलिस केन्द्र भेजा गया है, जबकि उनकी जगह पुलिस केन्द्र से पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह को औद्योगिक थाने की कमान सौंपी गई है।

वहीं, ब्रह्मपुर थाने में तैनात राहुल कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि यहां के थानाध्यक्ष रहे मनीष कुमार शर्मा को पुलिस केन्द्र भेजा गया है। इसके अलावे रवि कुमार को कृष्णाब्रह्म थाने की कमान सौंपी गई है, जबकि कृष्णाब्रह्म के निवर्तमान थानाध्यक्ष संदीप कुमार राम को पुलिस केन्द्र भेजा गया, धनसोई थानाध्यक्ष रितेश कुमार दूबे की जगह विकास कुमार-1 को तथा नगर थाने में तैनात प्रफुल्ल कुमार को नावानगर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, नावानगर के निवर्तमान थानाध्यक्ष कुसुम कुमार केशरी भी फिलहाल पुलिस केन्द्र बक्सर में अपनी सेवाएं देंगे। डीआईजी ने सभी नये पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नये कार्यस्थल पर योगदान करने का निर्देश दिया है। नये साल में पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को विधि-व्यवस्था दुरूस्त करने के रूप में देखा जा रहा है।