दीदी अधिकार केंद्र को सशक्त बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम की बैठक आयोजित

दीदी अधिकार केंद्र को प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नावानगर में प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम की बैठक आयोजित की गई।

दीदी अधिकार केंद्र को सशक्त बनाने हेतु प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम की बैठक आयोजित

केटी न्यूज/नावानगर 

दीदी अधिकार केंद्र को प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नावानगर में प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत बीडीओ मनोज कुमार, सोनवर्षा और नावानगर के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार एवं नवीन कुमार, जीविका के सामाजिक प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक और संकुल संघ की अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने जीविका के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के जीवन में सामाजिक क्रांति लाने का कार्य करेगा। यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर जीविका के बीपीएम पप्पू प्रसाद ने बताया कि यह बैठक अब प्रत्येक माह आयोजित होगी, जिसमें प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना तथा उन्हें उचित परामर्श और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैठक में यह भी बताया गया कि महिला थाना, सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समेत अन्य संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

इस मौके पर जीविका के सामाजिक प्रबंधक राजेश कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक आनंद कुमार, धनंजय भारती, संकुल संघ की अध्यक्ष व सचिव सहित सैकड़ों जीविका दीदी एवं कर्मी उपस्थित रहे।