Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

नगर भवन डुमरांव में शनिवार को संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। मद्धेशिया समाज द्वारा आयोजित इस पारंपरिक समारोह में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालु नगर भवन में एकत्रित होकर बाबा गणिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना करने लगे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

केटी न्यूज/डुमरांव 

कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना, झंडातोलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण कर लोगों ने स्वयं को धन्य महसूस किया। पूजनोत्सव के दौरान समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन जीत लिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

बच्चों के प्रदर्शन पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। समाज के वरिष्ठजन एवं मंच पर उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर शिक्षा और संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा गणिनाथ महाराज के आदर्शों और उनके दिखाए सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समाज के लोगों से एकजुट रहने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की गई।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

उनका कहना था कि बाबा गणिनाथ की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करती हैं और इन्हें आत्मसात कर जीवन में उतारना हम सबका कर्तव्य है। पूजनोत्सव में समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। मौके पर प्रताप नारायण गुप्ता, चंद्रशेखर आजाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।