Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

विगत एक फरवरी से सूबे के पीडीएस दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन मे हड़ताल पर है। राज्य संघ के आह्वान पर मंगलवार को सिमरी प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस दुकानदार प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किये। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अंबिका यादव पटना मंे आमरण अनशन पर बैठे हैं।

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

केटी न्यूज/सिमरी 

बता दें कि डीलरों को बेमियादी हड़ताल पर चले जाने से राशन वितरण का कार्य बाधित है। राशन वितरण ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान फेयर प्राइस डीलर्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि हमलोग आठ सूत्री मांगों के समर्थन मे एक फरवरी से बेमियादी हड़ताल पर है। सरकार पीडीएस दुकानदारों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। जबतक सरकार हमारी जायज मांगों को मान नहीं लेती है, तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा। 

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

वहीं प्रखंड सचिव ने बताया कि सरकार हड़ताल समाप्त कराने के दिशा में सकरात्मक पहल नहीं कर रही है। यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो आन्दोलन को और तेज किया जायेगा। डीलर एसोसिएशन ने ई- पॉश मशीन वापस करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

डीलरों ने कहा कि सरकार की उदासीनता से इस रोजगार से उनके परिवार की दो वक्त की रोटी का जुगाड़ भी मुश्किल हो गया है। जबकि बच्चों की पढ़ाई तथा स्वजनों की दवाई का जुगाड़ भी मुश्किल से होता है। डीलरों ने कहा कि जबतक राज्य सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती है

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। डीलरों ने कहा कि इस बार वे सरकार के आगे झूकने वाले नहीं है, बल्कि उनकी चट्टानी एकता के आगे सरकार को ही झुकना पड़ेगा। प्रदर्शन में विरेन्द्र पाण्डेय, संजय गुप्ता, संजय पासवान, धर्मराज ओझा सहित अन्य डीलर शामिल थे।

सिमरी में पीडीएस दुकानदारों ने किया अर्ध नग्न प्रदर्शन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।