मिशन शक्ति फेज 5: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता की दी गई जानकारी

मऊ। ग्राम करमी में रविवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला एसआई तृप्ति पाण्डेय ने महिला कांस्टेबल लक्ष्मी और पीआरडी महिला पुष्पा देवी के साथ महिलाओं, बालिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कर्मियों से बातचीत की।

मिशन शक्ति फेज 5: महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा व जागरूकता की दी गई जानकारी

केटी न्यूज़/ मऊ

मऊ।  ग्राम करमी में रविवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत महिला एसआई तृप्ति पाण्डेय ने महिला कांस्टेबल लक्ष्मी और पीआरडी महिला पुष्पा देवी के साथ महिलाओं, बालिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें आपातकालीन नंबरों, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5 का यह अभियान शासन के निर्देशानुसार तीन माह तक चलेगा, जिसका शुभारंभ 3 अक्टूबर को हुआ है। इस अभियान में महिलाओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, दाई, महिला शिक्षकों और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे कार्यस्थल और अन्य जगहों पर सतर्क और सुरक्षित रह सकें। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के उपयोग और साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है।